समर कैंप में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति किया प्रेरित
संभल, मई 31 -- जायंट्स ग्रुप सखी सहेली के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का शनिवार को समापन हुआ। जिसमें ग्रुप की पदाधिकारियों ने कैंप में प्रशिक्षण ले चुकी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कैंप के अंतिम दिन जायंट्स ग्रुप फेडरेशन 5 के अधिकारियों के सामने प्रशिक्षण ले चुकी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केंद्रीय कमेटी मेंबर डॉ. सुधा चौधरी ने महिलाओं और युवतियों से बात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रुप अध्यक्ष डॉ. मधु तोमर ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इसके बाद ग्रुप के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- समर कैंप में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति किया प्रेरित इस अवसर पर डॉ.. मधुपमा, अंजू राजपूत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.