वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। गिलट बाजार स्थित नवरचना स्कूल में समर कैंप आयोजित किया गया है। इसमें बच्चों को भरतनाट्यम की विभिन्न मुद्राओं और बारीकियों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें नृत्य अभ्यास कराया जाता है। कैंप में नृत्य अलावा तबला, हारमोनियम वादन, क्रॉफ्ट और पेंटिंग की गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। प्रबंधक डॉ. रामसुधार सिंह ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कैंप संचालन में शेफाली, शिल्पा, मीरा सिंह, सुदेश सिंह, परिणीता और प्रिंसिपल पल्लवी सिंह का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुई समर कैंप यह भी पढ़ें- पटमदा के एसएस 2 उच्च विद्यालय में समर कैंप आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...