बलरामपुर, मई 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप के प्रथम दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राणायाम से हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर खेल ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा की भावना से गूंज उठा। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह व शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी फुर्ती, रणनीति और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 'ए' की सिद्धि सिंह ने प्रथम, कक्षा 9 'ए' की शिक्षा गिरि ने द...