संभल, मई 23 -- जायंट्स ग्रुप आफ सखी सहेली के तत्वाधान में शनिवार को सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की बालिकाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया। शिव मंदिर परिसर में जायंट्स ग्रुप सखी सहेली ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय समर कैंप लगाया। जिसमें क्षेत्र की बालिकाओं को प्रशिक्षकों द्वारा ब्यूटीशियन मेहंदी सिलाई क्राफ्ट और ढोलक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रुप की अध्यक्ष डॉ मधु तोमर ने बताया कि। गर्मियों की छुट्टियों में जहां बच्चे घर पर बोर होते हैं। उन्हें कुछ क्रियात्मक कार्यों में व्यस्त रखने के लिए समर कैंप लगाया गया है। यह भी पढ़ें- एकेडमी में ग्रीष्मकालीन शिविर में योग व खेल प्रशिक्षण जिसमें विशेष कर बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर मधुपमा वार्ष्णेय, कंचन वाला, राजेश्वरी श्रीवास्तव,...