चाईबासा, मई 18 -- चाईबासा। मारवाड़ी महिला समिति की चाईबासा शाखा की तरफ से समर कैंप का आयोजन बाल मंडली में किया गया। समर कैंप के उद्घाटन अध्यक्ष संहिता मुंधड़ा, सचिव विनीता, कोषाध्यक्ष डिंपल एवं प्रकल्प प्रमुख डोली भूत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सुमित विश्वकर्मा के देखरेख में बच्चों ने योग सीखा। अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें भी बताईं। उन्होंने कहा कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ्य रहता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन यह भी पढ़ें- समर कैंप ने बच्चों में भरा उत्साह यह भी पढ़ें- जयपुरिया में समर कैंप का आगाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...