बोकारो, मई 21 -- बोकारो थर्मल में चल रहे दस दिवसीय समर कैम्प के पांचवे दिन गुरुवार को बोकारो थर्मल छठ घाट स्थित कोनार नदी में बच्चों को तैराकी का गुर सिखाया गया। बच्चों ने गर्मी का लुफ्त उठाते हुए नदी में खूब मस्ती किया। समर कैम्प के कोच शिबू प्रजापति ने बताया की 10 दिवसीय उपचरात्मक कक्षाओं के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, दृढ़ विश्वास एवं सभी प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और छात्र जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता की ओर अग्रसर होते हैं। कोच ने कहा की इस दस दिवसीय समर कैम्प में बच्चों को सभी प्रकार का आत्मरक्षा व कला सिखाया जायेगा। यह भी पढ़ें- डीएवी मॉडल स्कूल में समर कैंप संपन्न, 300 छात्रों ने लिया हिस्सा जिससे बच्चे अपनी रूचि को पहचान सके और अपने भविष्य को संभाल सके। यह भी पढ़ें- जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में...