संभल, जून 8 -- रघुनाथ आश्रम में सबरंग ज्योति आर्ट अकाडमी के तत्वावधान में 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसके दूसरे दिन सोमवार को कैंप में भाग ले रहे बच्चों ने आकर्षक पेंटिंग बनाई। सीता रोड स्थित रघुनाथ आश्रम में सबरंग ज्योति आर्ट अकाडमी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 दिवसीय समर कैंप आयोजित किया गया है। जिसमें लगभग 30 बच्चों ने भाग लिया है। कैंप के दूसरे दिन सब रंग अन्नी ने बच्चों को पेंटिंग में गिलास में पानी भरे हुए चित्र का चित्रण कराया। जिसमें प्रथम अर्णव, द्वितीय आस्था गुप्ता और तृतीय स्थान पर निविता वार्ष्णेय रही। आयोजकों ने बताया कि इस कैंप में बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर डा. राजीव लोचन शर्मा, रोशन शर्मा, विनय शर्मा, हीरालाल, ज्ञान प्रकाश, मनोज, प्रमोद गांधी, प्रफुल्ल अग्रवाल, योगेंद्र, रतन, ...