हापुड़, मई 18 -- पिलखुवा, संवाददाता। एंजेल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए कराटे, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग एवं खेलकूद जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कराटे प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सीखे, वहीं डांस और कला गतिविधियों में बच्चों की रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. हिमानी शर्मा ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- आदर्श विद्या मंदिर में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन तथा नई ची...