समर कैंप में बच्चों ने कई खेलों में लिया हिस्सा
रांची, मई 15 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, कमड़े रांची में आयोजित चार दिवसीय फन-फिल्ड समर कैंप 'समर सॉनेट' विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग और सीख से भरपूर साबित हुआ। गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित इस कैंप में बच्चों ने खेल, कला और मनोरंजन के विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। विद्यालय की प्राचार्या शालिनी विजय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।इससे यह भी पढ़ें- जीजीपीएस चास में त्रिदिवसीय समर कैंप का समापन पहले कैंप के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.