समर कैंप में बच्चों ने उठाया वाटर एक्टिविटी का आनंद
देहरादून, मई 23 -- विकासनगर। लक्ष्मणपुर चौक स्थित डीआर किड्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के तहत बच्चों के लिए वाटर एक्टिविटी कार्यक्रम में बच्चों ने आनंद लिया। तेज गर्मी के बीच आयोजित इस गतिविधि में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जमकर मस्ती की और भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न वाटर गेम्स और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पानी से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ उत्साह और खुशी से भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरू सोनी ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ नई गतिविधियों से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- विकासनगर में समर कैंप में बच्चे निखारेंगे अपनी प्रतिभा इस दौरान रवीना, संगीता, पूजा, रेखा, दीपिका, नीतू, वान्या, शिवम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.