प्रयागराज, मई 22 -- स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के साथ ही समर कैंप भी शुरू हो गए हैं। बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूलों में तरह-तरह की गतिविधियां कराई जा रही है। शहर के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कॉलेज में कक्षा तीन से दस तक के विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स और एआई का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। 21 मई से पांच जून तक सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक रोबोटिक्स लैब में इसकी कक्षाएं चल रही हैं। इसमें बच्चों को रोबोटिक्स की मूल बातें जैसे रोबोट कैसे चलते, सोचते और कार्य करते हैं। एआई की अवधारणाएं, कोडिंग और प्रोग्रामिंग, सेंसर और ऑटोमेशन, तर्क और समझ के साथ वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान करने के साथ ही मिलकर काम करने, नए विचार विकसित करें और नवाचार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें- विकासनगर में समर कैंप में बच्चे निखारेंगे अपनी...