रांची, मई 29 -- रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हरमू रोड में शुक्रवार को आध्यात्मिक समर कैंप का आयोजन किया गया। उद्देश्य बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता, शालीनता और बेहतर बोलचाल का व्यवहार सिखाना था। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के दीप रंजन कुमार, मारवाड़ी युवा मंच की रेखा राईका, वंदना मिश्रा व प्रवीण राजगढ़िया ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अध्यात्म को जरूरी बताया। केंद्र प्रशासिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि आज के समय में बच्चों को तनाव से बचाने और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन बेहद महत्वपूर्ण है। कैंप में बच्चों को आज्ञा पालन और एकाग्रता बढ़ाने जैसी जीवनोपयोगी गतिविधियों के साथ-साथ केक कटिंग का भी आनंद मिला। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय बाल शिविर का आयोजन ...