बेगुसराय, मई 25 -- बेगूसराय। जीडी गोयनका स्कूल में समर कैंप क्लेवर कैंट्स का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 24 मई को विद्यालय के निदेशक संदीप आनंद व आकाश दीप की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, संचार कैशल व आत्मविश्वास का बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों के लिए जुम्बा, कराटे, योग, नृत्य, खेलकूद, स्केटिंग, कम्यूनिकेशन स्किल, कैलियोग्राफी, गणितीय खेल, एआई व डरान वर्किंग, मैजिक शो, आर्ट एंड क्राफ्ट, पॉटरी व भजन सत्र जैसी अनेक गतिविधियां शामिल हैं। इसमें पचास बच्चों की सहभागिता है। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर यह भी पढ़ें- समर कैंप में सीखने के साथ मस्ती, बच्चों के विकास पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...