समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं विभिन्न प्रकार की गतिविधियां
पीलीभीत, मई 22 -- पीलीभीत। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में समर कैंप का शुभारंभ हो गया। सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्वलन किया गया। शिविर के अन्तर्गत विद्यार्थियों के लिए योगाभ्यास, खेलकूद, कला एवं शिल्प, संगीत, नृत्य, भाषण, व्यक्तित्व विकास, सामान्य ज्ञान तथा रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।, जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने कहा कि समर कैंप में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित किया जाएगा। समर कैंप के संयोजक संजीव गोस्वामी, सह संयोजक श्वेतांक मिश्रा, मनोज मिश्रा, लोकेश सिंह, पुनीत गुप्ता, मनुकृष्ण, चाँदगीराम वर्मा, संतोष तिवारी, दुर्गेश अवस्थी, निर्मल शर्मा, दिनेश वर्मा, धीरेन्द्र त्रिपाठी, पूनम मिश्रा, मंजू यादव, आरती शर्मा आदि शिक्षक रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.