मेरठ, मई 19 -- मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की सभी शाखाओं में 'समर कैंप' का शुभारंभ हुआ। कैंप सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक के लिए रहा। इसका उद्घाटन सभी शाखाओं की प्रधानाचार्यों ने रिबन काटकर किया। इस कैंप में विद्यार्थियों के समुचित शारीरिक, बौद्धिक एवं कलात्मक विकास हेतु ज्ञानवर्धक और मनोरंजक क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। कैंप में ध्यान योग, गुड हैबिट्स ट्रेनिंग, क्राफ्ट एंड बैज मेकिंग, स्काउट एंड गाइड कैंप, आर्ट फ्यूजन, पब्लिक स्पीकिंग एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, इको वॉरियर्स और मेसी आर्ट जैसी गतिविधियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। बालवाटिका से लेकर कक्षा 8वीं तक के छात्रों ने कैंप में हिस्सा लिया। सभी प्रधानाचार्यों ने बच्चों के उत्साह की भरपूर सराहना की। यह भी पढ़ें- क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का प्रस्तुतीकरण यह भी पढ़ें- आदर्श विद्या...