लखीमपुरखीरी, मई 19 -- टीपीआर एस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों में उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदे की वंदना के साथ ताली पीटी व स्काउट की पंचताली के साथ योग सत्र से हुआ। इसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन का महत्व बताया गया। इसके बाद जुंबा डांस, आर्ट एण्ड क्राफ्ट में क्लेमॉडलिंग, डांस, इंग्लिश स्पीकिंग, राइटिंग योग-व्यायाम एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। समर कैंप में बच्चों को क्राफ्टिंग, डांसिंग, वॉलीबॉल सहित अनेक रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- समर कैंप : विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ कैम्प का आगाज विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ स...