बिजनौर, मई 30 -- बिजनौर। सेंट मैरी स्कूल में 18 मई से 30 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का शनिवार को रंगारंग समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। 10 दिवसीय समर कैंप में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को क्रिकेट, बैडमिंटन, योग, नृत्य, स्केटिंग तथा कराटे मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दुष्यंत शर्मा ने क्रिकेट, रवि दत्त ने बैडमिंटन, करिश्मा ने योग तथा सोनम ने नृत्य गतिविधियों का संचालन किया। वहीं, विशेष प्रशिक्षकों के रूप में श्रेया ने स्केटिंग और आशुतोष ने कराटे एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- फोटो। समर कैंप में निखरी बच्चों की प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया सम...