समर कैंप में छात्र-छात्राओं ने आनंद संग सीख ली
अमरोहा, मई 25 -- हसनपुर। नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए चार दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों का आनंद लेते हुए बहुत कुछ सीखा। मेहंदी गतिविधि में छात्राओं ने सुंदर एवं आकर्षक डिजाइन सीखकर अपनी कलात्मक प्रतिभा को उभारने का प्रयत्न किया। कैलीग्राफी में सुंदर लेखन, अक्षरों की बनावट और प्रस्तुतीकरण का अभ्यास किया। इंग्लिश स्पीकिंग गतिविधि में आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी में बोलने, अपना परिचय देने, संवाद करने तथा छोटे-छोटे विषयों पर विचार प्रस्तुत करने का अभ्यास किया। प्रबंधक राजीव अग्रवाल व प्रधानाचार्य अंकुर काशिव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.