इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन, अतिथि सत्कार व विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों के प्रदर्शन से हुई। समर कैंप के दौरान बच्चों ने योग, कला एवं शिल्प, शूटिंग, कंप्यूटर शिक्षा तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने योग कार्यशाला में सीखी गई विभिन्न योग मुद्राओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एडीआईओएस डा. मुकेश यादव ने कहा कि बच्चों ने इस समर कैंप के माध्यम से पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त अनेक रचनात्मक एवं व्यावहारिक कौशल सीखे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचियों को पहचानकर भविष्य में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप को अतिथियों न...