बुलंदशहर, मई 22 -- बाबू बोधराज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जूनियर विंग परिसर में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प आयोजित किया जा रहा है। समर कैम्प के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।कैम्प में विद्यार्थियों ने तैराकी, रेन डांस, विभिन्न प्रकार की पेंटिंग, कैलीग्राफी, बिना आग के प्रयोग से कुकिंग क्लासेस, कराटे, बॉक्सिंग तथा इंग्लिश कन्वर्सेशन क्लासेस में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और संवाद कौशल का विकास देखने को मिला।एजुकेशनल डायरेक्टर विभा चोपड़ा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूम...