अल्मोड़ा, जून 3 -- सल्ट। मानिला क्षेत्र में बंदरों की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जीआई नैलवालपाली में लगे समर कैंप में जा रहे छात्रों पर विद्यालय से कुछ ही दूरी पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों को देखकर बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक छात्र गिरकर चोटिल हो गया। पांव टूटने से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को काशीपुर भेजा गया है।

बंदरों के हमले की जानकारी एसएमसी अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने बताया कि मंगलवार को बच्चे जीआईसी में आयोजित समर कैंप की ओर जा रहे थे। विद्यालय से कुछ ही दूरी पर एकाएक हुए बंदरों के हमले में बच्चों में हड़कंप मच गया। इसी अफरा-तफरी में एक छात्र गिरकर चोटिल हो गया। सूचना पर वह स्वयं और घायल छात्र हर्षित रावत के पिता सहित अन्य अभिभावक मौके पर पहुंचे और हर्षित को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने हर्षि...