समर कैंप के समापन पर बच्चों ने की मस्ती
बरेली, मई 30 -- एलेन किड्स विद्यालय में चल रहे समर कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। कैंप में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रचनात्मक गतिविधियों जैसे योग ताइक्वांडो, आर्ट एंड क्राफ्ट, पूल पार्टी, फन विद साइंस, मूवी डे, पपेट शो के साथ ही साथ व्यक्तित्व विकास नृत्य,संगीत और विज्ञान प्रयोग के माध्यम से बच्चों ने न केवल ज्ञान प्राप्त किया बल्कि अपनी प्रतिभा को भी निखारा। इस दौरान बच्चों ने कई प्रस्तुतियां भी दीं। कैंप के समापन पर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ पुनीत लुनियाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मधु गुप्ता व स्कूल की हेडमिस्ट्रेस सीमा सक्सेना ने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- बच्चों ने अंधेर नगरी चौपट राजा का किया मंचन यह भी पढ़ें- बीयरशिवा स्कूल में सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.