अमरोहा, मई 30 -- दार्शिव वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजन में बीती 25 मई से चल रहे समर कैंप का शनिवार को समारोहपूर्वक समापन किया गया। मुख्य अतिथि हरिओम त्रिवेदी ने प्रतिभागियों की गतिविधियों की सराहना की। कहा कि ऐसे कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैंप संचालिका निशा गोला ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना व कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करना रहा। कैंप के दौरान बच्चों ने कला, शिल्प, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- बिड़ला स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन इस दौरान पथिक कुमार तेजा, विजय कुमार, सचिन विश्नोई, प्रियंका बेदी, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे। यह...