सराईकेला, मई 21 -- खरसावां। समर कैंप के तहत बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल में खेल, फिटनेस एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 19 से 21 मई तक चलने वाले इस समर कैंप में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। समर कैंप के दूसरे दिन का मुख्य विषय फिटनेस, खेल कौशल और बैंड रखा गया। कार्यक्रम की शुरूआत सामूहिक व्यायाम एवं मास पीटी से हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम, बेसबॉल, लूडो और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन खेलों में विद्यार्थियों ने टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का परिचय दिया。 यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चे सीख रहे हैं रचनात्मक गतिविधियांरचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के...