बरेली, मई 18 -- डोहरा रोड स्थित श्री गुलाब राय मांटेसरी स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्कूल प्रबंधक राजेश जौली ने कहा कि गर्मियों की ये छुट्टियां केवल आराम करने के लिए नहीं, बल्कि कुछ नया सीखने का सुनहरा अवसर हैं। बिना किसी तनाव के खेल-खेल में सीखना ही इस कैंप का असली लक्ष्य है। कैंप में कक्षा एक से आठ तक के लगभग 800 अति उत्साहित विद्यार्थियों ने 32 गतिविधियों दो क्रियाकलापों को चुना और उत्साह पूर्वक गतिविधियों में सम्मिलित हुए। इन एक्टिविटीज में जहां योग, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, टेबिल टेनिस, कैरम, शतरंज, मार्शल आर्ट आदि आउटडोर और इंडोर खेल व बौद्धिक विकास के लिए भी गतिविधियां भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल में फन-फिल्ड समर कैंप का भव्य शुभारंभ हुआ कक्षा एक व दो के छात्रों के लिए नेचर आर्ट, योग, मूवी टाइम्स,...