फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- पानी बहाने को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले आधा दर्जन घायल, चार लोग रेफर किए गए, पुलिस कर रही जांच

विवाद की शुरुआत शमसाबाद। नगर के मोहल्ला दलमीर खां में नाली में समर का पानी बहाए जाने के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे, लोहे के पाइप, बेलचा तथा ईंट-पत्थर चले, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

आरोप और प्रतिक्रिया मोहल्ला निवासी रविंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोसी सुरजीत कुमार की नाली से समर का पानी निकलने के कारण उनके मकान में सीलन हो रही थी और मकान क्षतिग्रस्त हो रहा था। इसी शिकायत को लेकर रविंद्र का पुत्र आयुष जब विरोध करने पहुंचा तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहु...