समर कार्निवल में बच्चों ने दिखाया कौशल प्रदर्शन
बरेली, जून 20 -- आईएमए बरेली की ओर से आयोजित समर कार्निवल के तीसरे दिन बच्चों में उत्साह एवं उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 50 बच्चों ने सहभागिता की। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों ने काइट पेंटिंग प्रतियोगिता में कल्पनाशीलता एवं रंगों की आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। वहीं एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों ने अपने विचारों एवं अभिव्यक्ति क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मूल्यांकन वीनस वर्मा एवं अनंत बीर सिंह ने किया। इस दौरान आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. सुविधा महार, डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. रेणुका वार्ष्णेय, डॉ. पारुल प्रिया, डॉ. रुचि श्रीवास्तव एवं डॉ. अर्चना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समर कार्निवल में बच्चों ने दिखाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.