गंगापार, फरवरी 27 -- मां शारदा कालेज आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज गौहनिया के नर्सिंग छात्र-छात्राओं का लैंप लाइटिंग और ओथ सेरेमनी का आयोजन आज शुक्रवार को संस्थान के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। यह समारोह नए बैच के शुरुआत पर छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। इस आयोजन में नए नामांकित छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के क्षेत्र में मानवता की सेवा का पाठ पढाने को लेकर जेके नाथ द्वारा शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम ने कहा कि अनुशासन के बल पर ही कोई ऊंचा आत्म बल प्राप्त कर दूसरों की सेवा कर सकता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ये छात्र सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अस्पतालों में मरीज सबसे ज्यादा विश्वास भी उन्हीं पर करते हैं।...