मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डा. मोहनलाल पटपटिया एवं स्व. अमरनाथ आनंद की स्मृति में मेडिकल व रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल (साकेत) के विशेषज्ञों ने लगभग 400 लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें हृदय, गुर्दा, हड्डी व नेत्र रोगों की जांच के साथ शुगर की सुविधा निशुल्क दी। वहीं जिला अस्पताल की टीम के सहयोग से 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।शिविर संयोजक हितेश आनंद एवं संजीव अरोड़ा ने बताया कि समिति पिछले 4 वर्षों से समाज सेवा के उद्देश्य से यह आयोजन कर रही है।आयोजन को सफल बनाने में समर्पित युवा समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.