लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मंत्रिमंडल विस्तार में जगह पाने की लालसा लिए विधायकों में से एक आशा मौर्य को भी निराशा हाथ लगी। उन्होंने अपनी निराशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट में जाहिर की। उन्होंने लिखा कि समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते थोड़ी पीड़ा अवश्य हुई। हालांकि, उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण से काम करते रहने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet Expansion: भाजपा जिलाध्यक्ष से मंत्री तक, कौन हैं हंसराज विश्वकर्मा?आशा मौर्य का नाम सुर्खियों में सीतापुर की महमूदाबाद सीट से विधायक आशा मौर्य का नाम मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में सुर्खियों में था। उन्हें नाम तय होने से पहले ही बधाई भी मिलने लगी थी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में इसका जिक्र करते हुए सभी का आभार जताया है। उन्होंने आगे लिखा है कि बीते 35 वर्षों...