शामली, फरवरी 14 -- समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पीडीए साइकिल विजय यात्रा के शामली पहुंचने पर भैंसवाल रोड स्थित जिला कार्यालय पर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी प्रचारक कन्हैया लाल निषाद ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ वर्ष 2022 में पीडीए साइकिल यात्रा प्रारंभ की गई थी, जो सहारनपुर जनपद से होकर शामली पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के युवा बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण वर्तमान सरकार से नाराज हैं। सुधीर पंवार ने साइकिल यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर ही मजबूत होती है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.