खगडि़या, अप्रैल 11 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सौढ उत्तरी, सौढ दक्षिणी, सलारपुर, लगार, खीराडीह, बैसा व कोलवार आदि पंचायतों का शनिवार को पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने दौरा किया। सभी पार्टी कार्यकत्र्ताओ से मिलकर हाल चाल जाना। मौक़े पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस समय संक्रमणकाल से गुजर रही है क उन्होंने कहा आज समर्पित और संघर्षरत कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तथा सडयंत्र का बढ़ता प्रभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को गुमराह किया गया है। जिलेवार अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर असंतोष जताते हुए उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अंत में उन्होंने आगामी 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित केएन क्लब खगड़िया में आयोजित कांग्रेस बचाओ सम्मलेन में जम जुटकर आने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.