सोनभद्र, अगस्त 14 -- शक्तिनगर । डीएवी बीना में शुक्रवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नव नियुक्त छात्र पदाधिकारीयों को उनके दायित्व औपचारिक रूप से सौंपे गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा व सीसीए प्रभारी अर्चना वर्मा के साथ चारों सदन के हाउस मास्टर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नव नियुक्त कक्षा प्रीफेक्ट्स व स्वच्छता मॉनिटर्स हेड बॉय,हेड गर्ल को बैच प्रदान करने के साथ ही उनके दायित्व व जिम्मेदारी बताते हुए सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि समर्पण और विनम्रता के साथ दायित्व का निर्वहन करना जरूरी है। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- सुमित हेड ब्वॉय व अनुष्का हेड गर्ल बने विद्यालय के शिक्षक - शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

हिं...