रांची, फरवरी 14 -- रातू, प्रतिनिधि। समर्पण दीप बीएड कॉलेज में शनिवार को बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव नवल किशोर गुप्ता ने कहा कि शिक्षक बनने के उद्देश्य को समझते हुए शिक्षा के मूल्यों को आत्मसात करना जरूरी है। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में रंजीत खलखो मिस्टर फ्रेशर्स और शिल्पा बिनलुग मिस फ्रेशर्स चुनी गईं। कार्यक्रम में कॉलेज के पदाधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...