मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी ने किया। शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई और उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री भीम साहू को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभांशु झा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। भीम साहू ने उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास की बात कही थी। राष्ट्री...