बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- भाजपा के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ में भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनायी। बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बताये रास्ते पर चलने व उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में शशिभूषण सिंह उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति को सत्ता की बजाय सेवा की दिशा दी। भाजपा के विशाल संगठन के वे भगीरथ थे। आज उनकी प्रेरणा से करोड़ों कार्...