नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा। भाजपा दादरी नगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मे मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणीत भाटी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके आदर्श सेवा, समर्पण और सशक्त भारत निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...