औरंगाबाद, फरवरी 11 -- हसपुरा प्रखंड के पचरुखिया बाजार में बुधवार को भाजपा दक्षिणी क्षेत्र अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के आदर्शों को अपनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। जिला महामंत्री अमन कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा दिखाए गए आत्मनिर्भर भारत के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उनके एकात्म मानववाद और स्वदेशी के सिद्धांतों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने समाज के पिछले व्यक्तियों के उत्थान के लिए सभी मूलभूत सुविधा पहुंच रहा ...