वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में दस कारोबारियों ने सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 की कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने इस पर कोतवाली थाने से आख्या तलब की है। मामले की अगली सुनवाई के लिए नौ दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है। आरोपितों की ओर से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी और आदित्य वर्मा ने अर्जी दाखिल की। अर्जी देने वालों में नेपालीखपड़ा चौक निवासी तुषार अग्रवाल, पंचगंगा घाट निवासी नीरज सेठ, धूपचंडी निवासी ऋषभ यादव, खजुरी पाण्डेयपुर निवासी प्रतीक कुमार, भेलूपुर तुलसीपुर निवासी धर्मेन्द्र अग्रवाल, चितईपुर निवासी विवेक कुमार खन्ना, चेतगंज कालीमहल निवासी अल्पेस पटेल, मलदहिया निवासी मुकेश कुमार यादव, नीचीबाग निवासी विरेन्द्र लाल वर्मा और संकट मोचन निवासी महेश खेतान शामिल हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.