हरदोई, जून 4 -- हरदोई। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित डिस्ट्रिक्ट असेंबली एवं अवॉर्ड सेरेमनी में इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डीओडी को वर्षभर समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुरुचि सक्सेना द्वारा भव्य समारोह में प्रदान किया गया। क्लब ने वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन किया। इसके अंतर्गत पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवा, कन्या विवाह सहयोग, आमजन के लिए वाटर कूलर स्थापना, पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, जल संरक्षण, युवा विकास तथा महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में भी कई महत्वपू...