रांची, फरवरी 18 -- रातू, प्रतिनिधि। समर्पणदीप बीएड कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा मंगलवार को मलमाड़ू गांव में सात दिनी विशेष शिविर शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार, प्राचार्य डॉ दशरथ महतो और नवल किशोर गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य समाज और देश हित में कार्य करना है। प्राचार्य डॉ दशरथ महतो ने विद्यार्थियों को गांव में चलाए जाने वाले जागरुकता अभियानों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में देश के लगभग 50 लाख युवा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में जन-जागरूकता का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनंद कुमार भगत ने किया। मौके पर कॉले...