देहरादून, दिसम्बर 11 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से चल रही देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में रामराज क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर गुरुवार को दून स्ट्राइकर्स क्रिकेट क्लब ने श्री सिद्धिविनायक क्रिकेट अकादमी को 245 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून स्ट्राइकर्स ने 40 ओवर में 1 विकेट पर 366 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज समर्थ सेमवाल ने 126 गेंदों में 27 चौकों व 6 छक्कों की मदद से नाबाद 201 रन जड़कर दोहरा शतक लगाया, जबकि सुधांशु कुंवर ने नाबाद 124 रन बनाए। सिद्धिविनायक की ओर से दीपक वर्मा ने एकमात्र विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 121 रन पर सिमट गई। योगेश कुमार (40), वाशु वर्मा (23) और वैभव (20) ही कुछ रन जोड़ सके। दून स्ट्राइकर्स के लिए अभिषेक मिश्रा ने 4 जबकि स्मित सहगल और निखिल सनन ने 2-2 विकेट झटके। -- गुरूकुल क्रिकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.