प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सोमवार से जुलाई-2026 प्रवेश सत्र का शुभारंभ हो गया। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन प्रवेश व्यवस्था लागू होने से विद्यार्थियों को घर बैठे आवेदन, नामांकन और अन्य सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।प्रवेश सत्र में इस बार कुल 64 पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू किए गए हैं। इनमें 10 प्रमाण-पत्र, सात डिप्लोमा, छह स्नातक और 24 स्नातकोत्तर कार्यक्रम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- DU PG Admissions 2026: डीयू में 1 साल के मास्टर्स PG कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; जाने...