अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण समर्थ पोर्टल में पंजीकृत सभी छात्र छात्राओं के रिजल्ट दिखने बंद हो गए हैं। रिजल्ट नहीं दिखने से छात्र परेशान हैं। समर्थ की तकनीकी टीम k दिल्ली में ही बैठने से दिक्कत और बढ़ गई है। विश्वविद्यालय दिल्ली स्थित तकनीकी टीम से संपर्क साधने में जुटा हुआ है। ताकि आई खामी को ठीक किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...