अररिया, मई 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्णियां विश्वविद्यालय के अनतर्गत यूजी स्नातक शैक्षणिक सत्र 2026 30 में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरु हो गई है। लेकिन प्रखंड के एक मात्र केएन डिग्री कॉलेज बखरी का नाम समर्थ पोर्टल पर नहीं रहने से विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। पूर्णियां कमिश्नरी में बनाए गए 21 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज में नामांकन को लेकर समर्थ पोर्टल पर नाम दिया गया है। लेकिन वर्षो से चल रहे केएन डिग्री कॉलेज बखरी का नाम समर्थ पोर्टल पर नहीं दिया गया है। इसके कारण विद्यार्थी परेशान दिखे। प्रितम कुमारी, दिशा कुमारी, कृपा कुमारी, अफसाना प्रवीण, अंचल कुमारी, कौशल कुमार, सचिन कुमार, समीर कुमार, निशांत कुमार आदि ने बताया कि वे लोग यूजी स्नातक में नामांकन कराना चाहते ...