समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय किसानों के हित में: भोले
कानपुर, अक्टूबर 2 -- कानपुर। रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी के केंद्र सरकार के फैसले का अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के हित में है। अन्नदाताओं को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय कैबिनेट ने गेहूं समेत छह रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। गेहूं का एमएसपी 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। जौ का 136 रुपये बढ़कर 2,286 रुपये, चना 83 रुपये बढ़कर 5,958 रुपये और मसूर 390 रुपये बढ़कर 7,390 रुपये प्रति कुंतल, सरसों का 413 रुपये बढ़ाकर 6,613 रुपये और कुसुम का 675 रुपये बढ़ाकर 7,215 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। भोले के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा ने बताया सांसद ने पीएम नरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.