लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति कुन्तल घोषित किया गया है। गेहूं खरीद 30 मार्च से होगी। पहले 17 मार्च से गेहूं खरीद प्रस्तावित थी लेकिन कैबिनेट से मंजूरी न मिलने और गेहूं तैयार न होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी हैं। गेहूं खरीद के लिए जिले में 134 क्रय केन्द्र खोले जा रहे हैं। खरीद एजेंसियों को क्रय केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं कंपलीट करने का निर्देश दिया गया है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 134 क्रय केन्द्रों केा मंजूरी दी गई है। इस बार पीसीएफ की जगह पीसीयू के क्रय केन्द्र ज्यादा खोले जा रहे हैं। क्रय केन्द्रों पर खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण चल रहा है। डिप्टी आरएमओ नमन पाण्डेय ने किसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.