जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- धान अधिप्राप्ति में मनमानी और कम लक्ष्य के विरोध में घोसी के पैक्स अध्यक्षों ने खोला मोर्चा बिना पैक्स अध्यक्ष की सहमति और आकलन के की जा रही पैक्स से मिलों की टैगिंग घोसी ,निज़ संवाददाता। घोसी प्रखंड परिसर स्थित ग्राम कंपलेक्स भवन में सभी पैक्स अध्यक्षों और व्यापार मंडल के सदस्यों की आपात बैठक हुई। इस मौके पर धान खरीदारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उबेर पैक्स अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में धान अधिप्राप्ति (2025-26) में आ रही गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से 22 दिसंबर से धान खरीदारी पूरी तरह बंद रखने और हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद और अन्य सदस्यों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी...