गिरडीह, जुलाई 29 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला की ओर से मंगलवार को धनवार स्थित द रॉयल महफिल होटल में समरसता संकल्प अभियान के तहत बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में संत रविदास के समता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- संत रविदास के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगें: भाजपाकार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद पूर्व सांसद डॉ. रबिंद्र राय ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपने जीवन के माध्यम से समता, समरसता, मानवता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उनके विचार आज भी भेदभाव मुक्त और समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जन्म वाराणसी में हु...