गढ़वा, जुलाई 30 -- मेराल, प्रतिनिधि। संत शिरोमणी रविदास की जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान उनकी जन्मस्थली वाराणसी से शुरू हुई कलशयात्रा गुरुवार श्रीबंशीधर मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पढुवा मोड़ पर से गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा का स्वागत किया। उसके बाद कलश का मेराल बस स्टैंड में पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक जितू चरण राम, सिमरिया से भाजपा के पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास, पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम, घुरन राम, महामंत्री प्रभात कुमार भुइंया, जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, प्रभारी पंकज कुमार सिंह, अरविंद तूफानी, गढ़वा विधानसभा के प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ लालमोहन, मनोज जायसवा...